Site icon

राजनांदगांव : बिजली कटौती-लो वोल्टेज कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन…

final logo copy

डोंगरगांव , क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 18 जून को कांग्रेस पार्टी द्वारा विद्युत कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण आम जनता, किसान व व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत व्यवस्था में सुधार तथा नियमित बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।

Exit mobile version