Site icon

कलेक्टर ने जिला जेल पेंड्रा रोड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा …

CG: Another murder incident in Mandir

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने आज जिला जेल पेंड्रा रोड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          कलेक्टर ने जेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बैरकों, रसोईघर, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं परिसर की समग्र व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

           कलेक्टर ने कहा कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मानवीय सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी के माध्यम से व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों ने जेल में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी कलेक्टर को प्रदान की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी जेल अधीक्षक सह डिप्टी कलेक्टर अमित बेक, सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा, एसडीएम विक्रांत अंचल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्या ठाकुर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रिया सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version