Site icon

पदभार ग्रहण करने के बाद राजनांदगांव पहुंचे युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा

पदभार ग्रहण करने के बाद राजनांदगांव पहुंचे युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा

युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को शहर पहंुचे। शहर में प्रवेश करते ही युवक कांग्रेस की टीम की ओर से ग्राम अंजोरा से राजनांदगांव तक जगह-जगह स्वागत किया गया। अंजोरा, देवादा, टेड़ेसरा, सोमनी, खुटेरी, ठाकुरटोला, मनकी, सुंदरा, पार्रीनाला मजार पर स्वागत हुआ।

मुदलियार ने हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ अपने पिता स्व. शहीद उदय मुदलियार तथा शहीद अल्लानुर भिंड़सरा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शहर का भ्रमण किया। युवा कांग्रेस की टीम ने जयस्तंभ चौक में मुदलियार को लड्डुओं से तौला। मुदलियार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत बड़ी जवाबदारी मेरे कंधों में दी है। युवाओं के लिए मैं बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं के आशीर्वाद से मैं छत्तीसगढ़ शासन के युवा आयोग के इस पद को लेकर मैं गंभीरतापूर्वक कार्य करूंगा।

आज सबसे बड़ी जवाबदारी युवाओं की है। पूरे प्रदेश में युवाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम युवा आयोग द्वारा बनाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, प्रेम रूचंदानी, महेन्द्र बहादुर सिंह, रूबी गरचा, सुनील आहुजा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चेतन भानुशाली, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, अंगेश्वर देशमुख,अवधेश प्रजापति, राजिक सोलंकी, शाहिद रजा, नितिन बत्रा, एनी माखीजा, गोलू नायक, अमित कुशवाहा, आशीष साहू, राहुल बंधे, लक्ष्मण साहू, ढीलू साहू, तारा साहू, टिंकू साहू, मोनिष धनकर, वीरेंद्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, गजेंद्र सिंह राजपूत, मोंटू थॉमस व पार्ट के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version