Site icon

आधार सेवाओं के बेहतर संचालन हेतु जिले में इन हाउस मॉडल लागू, इच्छुक ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित

final logo copy

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से आधार सेवा केंद्रों को  व्हीएलई मॉडल से इन हाउस मॉडल में परिवर्तित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा इच्छुक एवं पात्र आधार ऑपरेटरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


जिला प्रशासन के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए विकासखंड गौरेला की ग्राम पंचायत बस्ती, खोडरी एवं झगराखांड, विकासखंड पेंड्रा की कोटगार एवं लाटा तथा विकासखंड मरवाही की बेलझिरिया एवं सिवनी में आधार सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आधार पंजीकरण एवं अद्यतन संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।


           इच्छुक ऑपरेटरों को निर्धारित योग्यता एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदकों को आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, वैध आधार सुपरवाइजर प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। साथ ही निर्धारित शर्तों के अनुसार 1.50 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि (एफडी/एसडी) जमा करनी होगी।


      जिला प्रशासन ने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रारूप में 30 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय कक्ष क्रमांक 9 में जमा किए जा सकते हैं। इन हाउस मॉडल के माध्यम से आधार सेवाओं का संचालन शासकीय परिसरों में किया जाएगा, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में यह पहल जिले के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराने तथा डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Exit mobile version