Site icon

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG: Another murder incident in Mandir

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर द्वारा परीक्षण उपरांत असुरक्षित (Unsafe) घोषित किया गया है।

जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों से अपील की जाती है कि उक्त खाद्य पदार्थ का क्रय एवं सेवन न करें। साथ ही सभी खाद्य विक्रेताओं, थोक एवं फुटकर व्यापारियों से अनुरोध है कि इस उत्पाद का क्रय, विक्रय एवं भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, ताकि अनजाने में भी इसके विक्रय की संभावना न रहे।

संबंधित विक्रेता एवं व्यापारियों को निर्देशित किया जाता है कि उपलब्ध स्टॉक को अन्य खाद्य पदार्थों से पृथक सुरक्षित रूप से संधारित करें, जिससे उत्पाद के निर्माता कंपनी को वापस करने की कार्यवाही सुगमतापूर्वक की जा सके।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है

Exit mobile version