Site icon

CG : योग के साथ नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया जाएगा …

CG: Another murder incident in Mandir

बिलासपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों के बाद सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत योग दिवस के कार्यक्रमों को जनजागरूकता अभियान से जोड़ते हुए नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

  कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने जिले के सभी संबंधित विभागों, नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आयोजन समितियों को निर्देशित किया है कि योगाभ्यास के समापन उपरांत मुख्य अतिथि के माध्यम से नशा मुक्ति की शपथ अनिवार्य रूप से दिलाई जाए। इस दौरान प्रतिभागी स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार, समाज और युवाओं को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लेंगे।

  उल्लेखनीय है कि 17 जून से 26 जून 2026 तक “नशामुक्त भारत सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले “योग फॉर वेलनेस” कार्यक्रम के साथ नशा मुक्ति संकल्प को जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी आयोजकों से शपथ ग्रहण कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। योग और नशा मुक्ति के इस संयुक्त अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
Exit mobile version