Site icon

CG : डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

CG: Another murder incident in Mandir

बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त 7 आवेदकों के आवेदन के छानबीन के क्रम में 7 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। यदि आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत हो अथवा किसी प्रकार के अपराधिक या न्यायालीन मामले उनके विरूद्ध लंबित हो तो इसकी जानकारी उक्त समयावधि में बंद लिफाफे में या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे सकते है।

डीईओ ने आगे बताया कि बिल्हा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भाड़ी में व्यायाम शिक्षक (एलबी) के पद पर कार्यरत स्व. राकेश बाटवे के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती रेनू बाटवे, कोटा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह उपका में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. कैलाश राम यादव की पत्नी श्रीमती सीता बाई एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीस में व्याख्याता एलबी के पद पर कार्यरत स्व. देवेन्द्र कुमार दीक्षित की पत्नी श्रीमती चन्द्रकिरण दीक्षित ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। इसी प्रकार मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा नरगोड़ा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. रमेश कुमार देवागंन के पुत्र लोकेश कुमार देवागंन, मस्तुरी जनपद पंचायत में कार्यरत ग्राम किरारी निवासी स्व. भागवत प्रसाद सुमन के पुत्र कृष्ण कुमार सुमन, शास.क.आ. एवं शास.कन्या शहिद रतनपुर में कार्यरत स्व. राजेश कुमार दुबे के पुत्र गौरव कुमार दुबे एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोपका के कार्यरत स्व. पाण्डेय सिंह पैकरा के पुत्र अंकित सिंह पैकरा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदकों के संबंध में जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक 25 पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग प्रथम तल में निर्धारित अवधि में दिया जा सकता है। विलंब से प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version