Site icon

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन की आमजन से अपील …

CG: Another murder incident in Mandir

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के सभी नागरिकों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कलेक्टर ने कहा है कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। वर्तमान जीवनशैली में बढ़ते तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

         उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों से अपने निकटतम आयोजन स्थल पर पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने का आग्रह किया है। साथ ही ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं विभिन्न संस्थानों से भी योग कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।कलेक्टर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और निरोगी समाज के निर्माण का जनआंदोलन है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे स्वयं योग अपनाएं तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें, ताकि स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध जिले के निर्माण में सहभागी बन सकें।

Exit mobile version