Site icon

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम में योग दिवस आज…

final logo copy

राजनांदगांव | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से सुबह 7:45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

योगाभ्यास के बाद अबूझमाड़ मल्लखंभ अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंभ योग प्रदर्शन व योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग से निरोग रहने के लिए तथा नियमित योग अभ्यास से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version