Site icon

राजनांदगांव : हत्या का प्रयास, एक और आरोपी गिरफ्तार…

final logo copy

राजनांदगांव| लालबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना 17 मई को पेंड्री वार्ड में हुई थी। प्रार्थी युवराज साहू अपने घर के सामने खड़ा था। तभी आरोपी दीपक उर्फ टिकली, विजय नेताम और जय उर्फ जया नेताम मौके पर पहुंचे।

पुराने विवाद लेकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। युवराज के पिता जब बीच बचाव में पहुंचे तो आरोपियों ने धारदार चाकू व टंगिया से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी जय उर्फ जया नेताम फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version