Site icon

राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

final logo copy

राजनांदगांव , ग्राम पंचायत बाटगांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 में से 1300 पौधे अब पेड़ बन गए हैं। हरे-भरे, जिंदा और सुरक्षित हैं। अब वहां पर 2 हजार से ज्यादा पौधे रोपने का लक्ष्य है। ग्राम पंचायत बाटगांव ने यह शानदार पहल की। पौधरोपण और देखभाल में ग्रामीणों के साथ छात्र युवा मंच के युवाओं ने जिम्मेदारी लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल पेश की है।

शिक्षकों, डॉक्टरों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी- कर्मचारियों के सम्मान में पौधरोपण किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। राजनांदगांव ब्लॉक के बाटगांव की लगभग 10 एकड़ भूमि को ग्राम पंचायत बाटगांव और वन विभाग के द्वारा पौधरोपण करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

वन विभाग के द्वारा फलदार, छायादार और औषधीय गुणों वाले पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, छात्र युवा मंच के युवा पौधों का रोपण करेंगे। इसके पश्चात जुलाई में यह अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version