Site icon

राजनांदगांव : ट्रक में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर…

final logo copy

डोंगरगांव| भरूहाटोला पटपर निवासी एक ट्रक चालक का शव रविवार सुबह पैरी नदी के पास खड़ी गाड़ी में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान वेद प्रकाश मंडावी (35 वर्ष) पिता परमानंद मंडावी निवासी भरूहाटोला पटपर चौकी चिचोला के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वो वाहन क्रमांक सीजी 08 बीबी 7817 के चालक था। बताया गया कि वे पिछले दो दिन से शराब के नशे में था और वाहन चलाने की स्थिति में नहीं था। रविवार सुबह पैरी नदी के पास उक्त गाड़ी में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, । मृतक हाल ही में वाहन लेकर कांकेर गया था। वहां से लौटने के बाद उसने गाड़ी खड़ी कर दी थी और लगातार शराब पी रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version