Site icon

राजनांदगांव : चार गांवों के किसानों ने न्यू लुक बायो फ्यूल के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली…

final logo copy

राजनांदगांव , फुलझर सहित आसपास के चार गांवों के किसानों, युवाओं और महिलाओं ने सोमवार को बारिश के बीच न्यू लुक बायो फ्यूल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के संचालन, पर्यावरणीय प्रभाव और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए प्रशासन से जांच और निराकरण करने की मांग की। आंदोलन के दौरान कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों की शिकायतों के समाधान के लिए 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फुलझर सहित चार गांवों के सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर रैली के माध्यम से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कंपनी परिसर के सामने पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी बनी रही। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कंपनी संचालन से पर्यावरण, जल स्रोतों, कृषि भूमि और स्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने जांच की​ मांग की।

Exit mobile version