Site icon

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर. साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साध्वी ने एसएसपी को सौंपी दी शिकायत में कहा है कि अध्यक्ष ने शराब-गांजा पीने वाली बताकर भक्तों को भड़काया है. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इधर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप भी एसपी कार्यालय पहुंच आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. साध्वी पद्मिनीपुरी ने आरोप लगाया है, कि रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने एक बार भोजन के दौरान संत-महात्माओं के सामने उनका हाथ पकड़कर उन्हें हटाने का प्रयास किया था.

वह जहां भी जाती हैं, वहां उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास होता है. उनके तिलक-चंदन लगाने और हनुमान मंदिर में रहने का विरोध किया जाता है. साध्वी ने बताया कि उन्होंने उज्जैन में संत दीक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में चपोरा स्थित एक मठ में साधना कर रही हैं. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं से वे मानसिक रूप से काफी व्यथित हैं. अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित संरक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है. साध्वी के आरोपों पर अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि महिला पहले भी ब्लैकमेल कर भक्तों और एक पुजारी को फंसा चुकी है. गिरीजानंद हनुमान मंदिर के पुजारी को ब्लैकमेल करने के बाद उसने 20 डिसमिल जमीन ली थी. वह फंसाने के बाद पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करती है.

Exit mobile version