Site icon

राजनांदगांव : पावती के लिए विगत आठ माह से घुमा रही पटवारी …

CG: Another murder incident in Mandir

विकासखंड के आश्रित ग्राम कोटरासरार निवासी विनोद गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि विगत 8 माह से राजस्व संबंधित कार्य के पावती के लिए कोटरा में पदस्थ पहन 36 की पटवारी राधिका चंद्रवंशी के द्वारा घुमाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विनोद गायकवाड़ अपने पिता स्व. रूपचंद गायकवाड़ की मृत्यु के बाद तीन जगह पर फैले जमीन जिसमें कोटरासरार, चमारराय टोलागांव व मोहभ्ट्ठा के लिए एक साथ अब से आठ माह पूर्व आवेदन पंचायत व पटवारी को दिया।

जिसमें पटवारी राधिका के द्वारा चमारराय टोलागांव व मोहभ्ट्ठा की जमीन को तो विनोद के नाम से कर दी, लेकिन कोटरासरार की भूमि है, आज 8 माह बीत जाने के बाद भी विनोद के नाम से नहीं हो सका है। किसान विनोद सेवा सहकारी समिति रामपुर में पटवारी के कहने पर कि तुम्हारा स्वयं के नाम पर पर्चा बन जाएगा इसलिए सेवा सहकारी समिति में भी जाकर नामिनी के रूप में जो नाम है उसको भी कटवा डाला, अब किसानी के लिए ना तो उसे वहां से कोई कर्ज नहीं मिला और ना ही खाद मिला।

पटवारी कहती है कि तुम्हारा काम डोंगरगांव तहसील में होगा तो विनोद डोंगरगांव तहसील आता है, फिर डोंगरगांव से जवाब मिलता है कि ये काम पटवारी का है तो ये फिर पटवारी के पास जाता है। गायकवाड़ ने बताया कि मैं पटवारी को जब भी फोन करता हूं तो वो काट ही देती है। बताया कि पटवारी के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिकायत की जाएगी।

मैंने जमीन बेची नहीं, क्यों कोई भी शिकायत करेगा विनोद गायकवाड़ ने कहा कि ना मैंने जमीन बेची है और ना ही मैंने जमीन किसी को दी है तो फिर क्यों कोई शिकायत करेगा।

Exit mobile version