Site icon

राजनांदगांव : अगले 4 दिन रिमझिम बारिश के संकेत, गरज के साथ अंधड़ भी चलेगी …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव l मानसून के प्रभावी होने के बाद मौसम बदल गया है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी रिमझिम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बारिश को लेकर सिस्टम मजबूत हो रहा है।वहीं मानसून द्रोणिका भी मजबूत हो रही है।

इससे अगले चार से पांच दिन लगातार बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी। अलग-अलग हिस्सों में बारिश की स्थिति अलग रहेगी। ​कहीं रिमझिम तो कहीं तेज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। अगले दो दिन में मानसून छग के सभी हिस्सों में पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां भी बढ़ेगी।

रिमझिम बारिश के बीच ठंडी हवा से मिली राहत शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने जिले के लोगों को बड़ी राहत दी है। अप्रैल से जून तक लगातार जिले का तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर ​रखा है। अगले दो दिन में मानसून छग के सभी हिस्सों में पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। शुक्रवार शाम हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। ठंडी हवा से गर्मी और उमस में कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। फिलहाल लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

Exit mobile version