Site icon

राजनांदगांव : खेती-किसानी कार्य के दृष्टिगत समितियों में खाद- बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव । जिले में खेती- किसानी कार्यों को में तेजी आयी है। समितियों में खाद- बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राजनांदगांव जिले में 68960 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य रखा गया है, लक्ष्य के विरुद्ध 55063 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। जिसमें सरकारी क्षेत्र में 39529 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 15534 मीट्रिक टन का भंडारण किया गया है, जो गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है।

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि भंडारित उर्वरकों का वितरण किसानों को 31640 मीट्रिक टन का वितरण समितियों के माध्यम से किया जा चुका है एवं निजी क्षेत्र से भी 11874 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को हो चुका है। इस तरह कुल 43513 मीट्रिक टन का वितरण हो गया है। वर्तमान में समितियों में यूरिया उर्वरक 3891 मीट्रिक टन, डीएपी 427 मीट्रिक टन, एनपीके खाद 1083 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट 1317 मीट्रिक टन एवं पोटाश 1170 मीट्रिक टन कुल 7889 मीट्रिक टन उर्वरक समितियों में वर्तमान में उपलब्ध है। साथ ही निजी क्षेत्र में भी 3660 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।

Exit mobile version