Site icon

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 34.43 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। जिसमें करीब 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नया स्टेशन भवन, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, आधुनिक वेटिंग हॉल, डिजिटल यात्री सुविधाएं, दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था, नई पार्किंग और बस्तर की कला-संस्कृति से सजा परिसर इसे देश के आधुनिक रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में खड़ा करेगा। परियोजना पूरी होने के बाद यह स्टेशन प्रतिदिन 10 हजार से अधिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में सक्षम होगा। जगदलपुर रेलवे स्टेशन केवल बस्तर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन ही नहीं, बल्कि पूरे संभाग की रेल लाइफलाइन भी है। रोजाना हजारों यात्री यहीं से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए सफर करते हैं। लंबे समय से यात्रियों की बढ़ती संख्या और सीमित सुविधाओं को देखते हुए स्टेशन के व्यापक उन्नयन की जरूरत महसूस की जा रही थी।

अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यह बदलाव जमीन पर दिखाई देने लगा है। करीब 34.43 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट में नया जी+1 स्टेशन भवन बनाया जा रहा है। यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट तैयार की जा रही है। प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, 2 और 3 का विस्तार, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर और बेहतर सरफेसिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। स्टेशन पर ट्रेन और कोच की जानकारी देने के लिए आधुनिक डिजिटल डिस्प्ले भी लगाए जा रहे हैं।

Exit mobile version