Site icon

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. इन विदेशी पक्षियों को शुभ मानने वाले ग्रामीणों में घटना के बाद से दहशत का मौहाल है. करतला वनमण्डल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर गांव में हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय कर साइबेरियाई पक्षी अपना आशियाना बनाते हैं. बरसात के दौरान गांव में रहने वाले ये साइबेरियाई पक्षी अपना परिवार बढ़ाते हैं. बच्चों के पंखों में ताकत आने के बाद फिर से अपने घर की ओर उड़ान भरते हैं. इन पक्षियों का आना ग्रामीण शुभ मानते हैं. उनका मानना है कि इन पक्षियों के आने से गांव में खुशहाली और अच्छा मौसम आता है। लेकिन यह साल इन पक्षी समूह में से चंद पक्षियों के लिए अच्छा नहीं रहा. गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान इमली के पेड़ पर बिजली गिरने से उसमें बसेरा बनाए छह पक्षियों की मौत हो गई.

Exit mobile version