Site icon

4507 सीटों पर प्रवेश के लिए मिले 3632 आवेदन; नोडल अफसर आज करेंगे दस्तावेज का सत्यापन

logo Deep Jagriti

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में इस बार 4507 सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों के लिए 3632 आवेदन जमा हुए हैं। स्कूलों के नोडल अफसर 5 अगस्त को आवेदनों के साथ ही जरूरी दस्तावेज का सत्यापन करेंगे। दस्तावेज जमा करने यह आखिरी मौका है। सत्यापन के बाद नोडल अफसर पात्र आवेदनों को लॉटरी के लिए जारी कर देंगे। यही आवेदनों के आधार पर लॉटरी निकाली जाएगी।

पालक संबंधित स्कूलों के नोडल अफसरों के पास 10 बजे दस्तावेज जमा कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षा का अधिकार के तहत अब तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। वहीं जानकारी के अभाव में कई पालक अपने बच्चों के आवेदन भी जमा नहीं कर पाए हैं।

पालकों को पहले चरण में आवेदन करने 31 जुलाई तक अवसर दिया गया था। जमा हुए आवेदनों के सत्यापन के बाद सीटें बच जाएंगी तब विभाग की ओर से निर्धारित तारीख के बीच दूसरी लॉटरी भी निकाली जाएगी। लॉटरी के लिए समय पर दस्तावेज जमा करने कहा गया है।

Exit mobile version