Site icon

निगम और यातायात पुलिस की टीम ने की कार्रवाई, दुकानदारों से सहयोग करने की अपील भी

logo Deep Jagriti

नगर निगम आयुक्त डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी ने बुधवार को यातायात प्रभारी अमित सिंह व निगम, पुलिस एवं यातायात की टीम के साथ सिनेमा लाइन, गुडाखू लाइन एवं स्टेशन रोड पर पैदल भ्रमण कर दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर पार्किंग स्थल पर समान रखने और शेड बाहर निकालकर रेलिंग लगाकर व्यवसाय करने पर समान अंदर कराने व शेड निकालने, रेलिंग हटाने की कार्रवाई की। साथ ही सामान को दुकान के अंदर रखने की चेतावनी दी।

शहर में लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड भी हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही नाली के उपर बने प्लेटफार्म हटाने की समझाइश देने के अलावा अधिकारियों को प्लेटफार्म हटाने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

शहर के व्यस्तम मार्गों सिनेमा लाइन, हलवाई लाईन, सदर लाईन, गुडाखू लाइन, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग, जूनी हटरी, फल मार्केट सहित अन्य मार्गों के दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर पार्किंग स्थल में सामान बाहर रखकर एवं सामान बाहर लटकाकर व्यवसाय किया जाता है। इससे यातायात बाधित होता है। वाहन पार्किंग व आवगमन में असुविधा होती है।

इसे ध्यान में रखकर आयुक्त डॉ.चतुर्वेदी ने गत सप्ताह यातायात प्रभारी एवं निगम व यातायात की टीम के साथ शहर भ्रमण कर दुकान की सीमा में समान रखने अपील करते हुए हटवाने की कार्रवाई की थी। अभियान के पूर्व चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों की बैठक लेकर एवं उनके साथ शहर के प्रमुख मार्गों में पैदल भ्रमण कर दुकान के बाहर समान नहीं रखने, कपड़ा व अन्य सामान बाहर नहीं लटकाने एवं रोड तक निकले शेड व रेलिंग हटाने एक सप्ताह का समय देकर समझाइश दी गई थी।

यहां की गई कार्रवाई
कुछ लोगों को प्लेटफार्म हटाने पूर्व में नोटिस दिए थे। लेकिन उनके द्वारा प्लेटफार्म नहीं तोड़ने पर पंजाब मेडिकल स्टोर्स, सिनेमा लाइन व नंद लाल हार्डवेयर गुडाखू लाइन को जेसीबी के माध्यम से प्लेटफार्म तोड़ा गया। हार्डवेयर के संचालक को जीई रोड की ओर दुकान के सामने बने प्लेटफार्म को तोड़ने की समझाइश दी। शहर में लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड भी हटवाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने निगम के तकनीकि अधिकारियों से कहा कि दुकानों के उपर बने प्लेटफार्म स्वतः हटाने संबंधितो को नोटिस जारी करें।

Exit mobile version