Site icon

सीएमएचओ दफ्तर में काम कर रहे डीएचएस के डॉक्टर, कर्मचारियों को सीएस ने वापस बुलाया

logo Deep Jagriti

जिला अस्पताल का संचालन करने के लिए सिविल सर्जन की ओर से व्यवस्था बनानी शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों के साथ ही कर्मचारियों को लिखित आदेश जारी कर नए सिस्टम के तहत काम करने के लिए तैयार रहने कहा जा रहा है। सिविल सर्जन ने सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वापस बुला रहे हैं।

यहां कार्यरत डॉक्टर भी जिला अस्पताल में वापस आएंगे। इन्हें जरूरी सामान सहित 6 अगस्त तक उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। अलग से जिला अस्पताल चलाने के निर्देश के बाद सिविल सर्जन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधन भी अपनी व्यवस्था में जुट गया है। डीएचएस के कुछ डॉक्टर और कर्मचारी लंबे समय से सीएमएचओ दफ्तर में काम करते आ रहे हैं। अस्पताल संचालन के लिए स्टाफ की समस्या होगी। इसलिए दूसरी जगह पर कार्यरत डीएचएस के डॉक्टर और कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है, ताकि संचालन में दिक्कत न आए।

स्टाफ की कमी होगी दूर
डीएचएस के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों को भी बता दिया गया है कि जल्द ही नई व्यवस्था के तहत काम करना है। सिविल सर्जन यूएस चंद्रवंशी ने बताया कि कुछ डॉक्टर और कर्मचारी सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत थे, जिन्हें वापस बुलाया गया है। इससे स्टाफ की कमी दूर होगी। सिविल सर्जन ने बताया कि ओपीडी को भी अपउेट किया जा रहा है। सभी डॉक्टरों को ओपीडी में नियमित रूप से सेवाएं देनी है।

Exit mobile version