Site icon

सीएम से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष

सीएम से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष

राज्य के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्षों ने रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर के नेतृत्व में बैंक अध्यक्षों ने सीएम से मुलाकात कर गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने अपने-अपने बैंकों के क्षेत्र अंतर्गत सहकारी समितियों के काम-काज, सहकारी समितियों में खाद व बीज के भंडारण व वितरण की स्थिति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री को अल्पकालीन कृषि ऋण के वितरण की स्थिति से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री बघेल ने जिला सहकारी बैंकों के नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए सहकारिता को सुदृढ़ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की बात कही। राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा, रायपुर अध्यक्ष पंकज शर्मा, बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक, अंबिकापुर अध्यक्ष रामदेव राम शामिल रहे।

Exit mobile version