Site icon

CG : दावा-आपत्ति 9 तक …

CG: Another murder incident in Mandir

धमतरी । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत बीते 5 जुलाई को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इसके परीक्षा परिणाम का अवलोकन कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया तथा जिला कार्यालय धमतरी की वेबसाईट dhamtari.gov.in पर अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम के संबंध में आगामी 9 जुलाई तक आदिवासी विकास विभाग में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति एवं डाक से प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version