Site icon

राजनांदगांव : जीआर मरकाम होंगे नगर निगम के नए आयुक्त…

final logo copy

राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की है। जिसमें ​नगर निगम के आयुक्त अतुल विश्वकर्मा का तबादला संयुक्त आयुक्त भू- अभिलेख शाखा रायपुर में किया गया है। उनकी जगह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अपर कलेक्टर जीआर मरकाम को नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर ने तीन अनुविभाग में एसडीएम के प्रभार में भी बदलाव किया है। संयुक्त कलेक्टर अनिकेत साहू को डोंगरगांव एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार को डोंगरगढ़ एसडीएम बनाया गया है। वहीं डोंगरगांव एसडीएम रहे श्रीकांत कोराम को जिला कार्यालय में स्थानां​तरित किया गया है।

Exit mobile version