Site icon

कार को बीच रास्ते में ट्रक ने मार दी टक्कर, दो भाईयों और पत्नियों के साथ बेटी की भी मौत

accirent

नागौर 7 अगस्त 2021। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और कार से आ रहे थे। घटना राजस्थान के नागौर स्थित कुचामन शहर की है, जहां मेगा हाईवे में ट्रक ने कार को भीषण टक्कर मार दी। मृतक में 2 भाई, उनकी पत्नियां और बेटी शामिल है। सभी मृतक चुरू के राजलदेसर के रहने वाले हैं। सभी अजमेर जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक राजलदेसर के कपड़ा कारोबारी अजमेर घूमने जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर उनकी कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में इस्माइल खान, उनकी पत्नी जरीना, मोहम्मद हुसैन और उनकी पत्नी नसीमा के अलावे, मोहम्मद हुसैन की बेटी नाजमीन की मौत हो गयी। वहीं तमन्ना और अक्सा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी।

Exit mobile version