Site icon

राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव| दैनिक भास्कर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 11 जुलाई को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे।

समारोह में सीजी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऐसे छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता, स्कूल और गुरुजनों के साथ जिले का गौरव बढ़ाया है। दैनिक भास्कर गारिमामय समारोह में इन प्रतिभावानों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में शहर के 22 स्कूलों के 500 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह के हाथों किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 4 बजे से होगी। छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ ​कार्यक्रम में श​ामिल हो सकते हैं।

Exit mobile version