राजनांदगांव| खनिज विभाग की टीम ने गिट्टी के अवैध परिवहन में लगे दो हाइवा वाहनों को जब्त किया है। टीम ने ग्राम करियाटोला, कोहका, मोहारा, ऑक्सीजोन, डुमरडीहकला, चवेली, सुकुलदैहान सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान हाईवा क्रमांक सीजी 08 एवी 7848 और एमएच 35 एजे 9437 से पर कार्रवाई की गई है। दोनों वाहन से गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
राजनांदगांव : गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा जब्त …

