राजनांदगांव | तहसील रोड पर खुले में कचरा डंप किए जाने से आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। बारिश के कारण कचरे से निकलने वाली बदबू और अधिक बढ़ गई है, जिससे दुकानदारों और स्थानीय रहवासियों को परेशानी हो रही है। नियमित सफाई और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। यहां झाड़ियां, पन्नी बिखरी पड़ी है जिसे मवेशी और श्वासन सड़कों तक फैला रहें है।
राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

