राजनांदगांव| बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग बाढ़ का नजारा देखने नदी किनारे पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर लोग पुलों और घाटों पर खड़े होकर फोटो और वीडियो बना रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
बारिश के मौसम में नदी का बहाव अचानक तेज हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग, पुलिस की तैनाती और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए लगातार मुनादी कराने की आवश्यकता है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

