Site icon

CG : चौकीदार की हत्या करके 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से फरार, मच गया हड़कंप, गहन जांच कर रही पुलिस …

CG : चौकीदार की हत्या करके 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से फरार, मच गया हड़कंप, गहन जांच कर रही पुलिस …

CG : चौकीदार की हत्या करके 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से फरार, मच गया हड़कंप, गहन जांच कर रही पुलिस …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि, चार बाल अपचारियों ने पहले चौकीदार के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबा दिया और मुंह में गमछा ठूंस दिया। वारदात के बाद चारों बाल अपचारी मौके से फरार हो गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (40) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक साल से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। परिजनों का कहना है कि, सिंह सर और अधीक्षक मैडम ने मर्डर करवाया है।

बताया जा रहा है कि, हत्या का मुख्य आरोपी जेल शिफ्ट होने वाला था। उसकी उम्र 20 साल हो चुकी थी। दूसरा भी हत्या और तीसरा रेप का आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सेंट्रल जेल में हुई कैदी की हत्या से सीखने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 11 बजे चौकीदार की हत्या कर चारों बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस फरार बाल अपचारियों की तलाश में अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर चुकी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस संस्थान में कानून से संघर्षरत किशोरों की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहीं चौकीदार की हत्या और चार बाल अपचारियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस मामले में सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फरार चारों बाल अपचारियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version