Site icon

शराब बंदी लागू करे सरकार- कैलाश शर्मा

IMG-20200421-WA0090

राजनांदगांव. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेसी सरकार को अपने घोषणापत्र के अनुरूप प्रदेश में शराब बंदी लागू करने की मांग की है। इस कोरोना के संक्रमण काल मे शराब भट्टी से संक्रमण फैलने का एक बड़ा खतरा है लोगों की बड़ी भीड़ कोरोना की एक बड़ी आफत को निमंत्रित कर रहा है ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा है कि इस महामारी के बीच लोग प्रदेश की जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को शराब के नशे में डूबा कर आखिर सरकार की मंशा क्या है। शराब पीने के लिए शराब की दुकानों में जो बेतहाशा भीड़ हो रही है, उसने कोरोना संकट को बढ़ा दिया है, सोशल डिस्टेंसिंग और फिजिकल डिस्टेंस के नियमों की खुलेआम धज्जियां इन शराबभट्टियों में उड़ी है। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए गंगाजल हाथ में रख कर कसम खाई थी प्रदेश में शराब बंदी लागू करेंगे प्रदेश की माताओं की चिंता करते हुए पुर्ण शराबबंदी लागू करनी चाहिए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह अपने घोषणापत्र के अनुरूप प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करें भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगाँव की पूरी टीम ऐसा ना करने पर सरकार के विरोध में आंदोलन करेगी । पूर्व में भी व प्रदेश सरकार को इस संबंध में ज्ञापन सौंप चुकी है।

जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा मिल रही इन खबरों पर की शहरों में शराब की बिक्री के लिए डिलीवरी ब्वाय के माध्यम से शराब की डिलीवरी की जाएगी शराब को बढ़ावा देने वाला सरकारी कदम है। आज प्रदेश मैं खुले शराब भट्टी ने सोशल डिस्टेंसिंग के फार्मूले को भी तार-तार कर दिया है, इन शराब भट्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में संक्रमण के खतरे को बढ़ा दिया है। इन शराब भठियो में बाहर प्रदेश से आ रहे मजदूर बड़ी संख्या में शराब लेने पहुंच रहे हैं जो कि खतरनाक है।

Exit mobile version