Site icon

CG : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे बालोद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित स्वरूप का लोकार्पण …

CG: Another murder incident in Mandir

बालोद । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को दोपहर 02 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण एवं राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बालोद रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण किया जाएगा, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। पुनर्विकास के पश्चात बालोद स्टेशन अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

Exit mobile version