Site icon

मोहला : 550 बालिकाओं को लगाए गए एचपीवी टीके…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

मोहला , गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बालिकाओं की सुरक्षा करने के उद्देश्य से जिले में 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 3,450 पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले चरण में अब तक 550 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है।

जिले के सभी विकासखंडों में विशेष माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से पात्र बालिकाओं की पहचान कर उन्हें निर्धारित टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

Exit mobile version