Site icon

राजनांदगांव : एसएनसीयू में लापरवाही पर दो डॉक्टरों को नोटिस, निजी प्रैक्टिस के भी आरोप…

राजनांदगांव : एसएनसीयू में लापरवाही पर दो डॉक्टरों को नोटिस, निजी प्रैक्टिस के भी आरोप…

राजनांदगांव : एसएनसीयू में लापरवाही पर दो डॉक्टरों को नोटिस, निजी प्रैक्टिस के भी आरोप…

राजनांदगांव । जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में लापरवाही के आरोपों पर सिविल सर्जन ने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों चिकित्सकों पर ड्यूटी के दौरान नियमित रूप से वार्ड में उपस्थित नहीं रहने, हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करने और अस्पताल समय में निजी प्रैक्टिस करने के आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद ने डॉ. विक्रम बैद और डॉ. मयंक सुराना को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों द्वारा 14 जुलाई 2026 को अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एसएनसीयू विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित रूप से वार्ड में उपलब्ध नहीं रहते, जबकि वे शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी की गई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। ऐसे में नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़े संवेदनशील विभाग में लापरवाही के आरोप सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version