Site icon

मोहला : बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना हेतु भूमि चिन्हांकित…

final-logo-copy.web

28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति

मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पुनर्गठित राष्ट्रीय बांस मिशन योजनांतर्गत बम्बू प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए ग्राम माडिंग पिडिंग धेनू, प.ह. नं. 10, तहसील मोहला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी स्थित खसरा नंबर 380 की 0.660 हेक्टेयर भूमि चिन्हांकित कर प्रस्तावित की गई है।

इस संबंध में तहसीलदार, मोहला द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि प्रस्तावित भूमि के संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से 28 जुलाई 2026 को कार्यालयीन समय में न्यायालय तहसीलदार, मोहला के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर विचार या सुनवाई नहीं की जाएगी। यह सार्वजनिक सूचना 14 जुलाई 2026 को न्यायालय की पदमुद्रा एवं सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर सहित जारी की गई है।

Exit mobile version