Site icon

मुफ्त का मुर्गा खाओगे, ऐसे ही रोड पाओगे

मुफ्त का मुर्गा खाओगे, ऐसे ही रोड पाओगे

शहर की सड़कों की दुर्दशा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य की बदहाली को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को शहर में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। मुफ्त का मुर्गा खाओगे, ऐसी ही सड़क पाओगे…का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर एवं उनकी टीम ने शहर के पुराना बस स्टैंड, नंदई चौक, मानव मंदिर चौक में जागरूकता प्रदर्शन किया गया।

बताया कि आने वाले समय में विधानसभा एवं गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने बताया कि शहर की सड़कों का बुरा हाल है। बारिश के बाद से जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। इसी तरह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बुरा हाल है। डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। कुशल ने कहा कि जिला अस्पताल के एक डॉक्टर को विगत कई वर्षों से निलंबित करके रखा गया है। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। डोंगरगांव से जेवरतला मार्ग जर्जर है। ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरत रहे हैं। इसी प्रकार बिहरीकला, दनगढ, गोटाटोला, सोमाटोला, खडगांव सड़क का हाल बेहाल है। प्रदर्शन के दौरान मुन्ना बिसेन, राणा संदीप सिंह, अशोक चौबे, लाकेश मंडले, भोजराम धनकर, लालकृष्ण मंडावी, यशवंत कन्नौजे,ऐश्वर्य साहू,महेश वर्मा, चंद्रमणि वर्मा, दुर्गा झा के ज्योति, कुलबीर सत्पथी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इस प्रदर्शन के दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि वे चुनाव के दौरान किसी के भी प्रलोभन में न आएं। अपने मत के अनुसार सही व्यक्ति का चुनाव करें। ताकि विकास कार्य हो, सुविधा मिले।

Exit mobile version