Site icon

पिस्तौल लहराते हुए दिनदहाड़े 2 लुटेरे घुसे थे, कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक को दबोचा; दूसरा भागा

पिस्तौल लहराते हुए दिनदहाड़े 2 लुटेरे घुसे थे, कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक को दबोचा; दूसरा भागा

गुरुवार को दुर्ग बस स्टैंड के पास मणप्पुरम गोल्ड लोन दफ्तर में दोपहर करीब 2 बजे हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। कर्मचारी us सतर्कता दिखाते हुए सेफ्टी अलार्म बजा दिया। इसकी सूचना उनके हेड ऑफिस में हो गई। वहां से उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से एक अधेड़ लुटेरे को पकड़ लिया है, वहीं दूसरा फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का नाम विनय बाफना बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 55 साल है, वो अपने आपको दुर्ग का रहने वाला बता रहा है।

मणप्पुरम गोल्ड लोन का दफ्तर जहां लूट करने की कोशिश की गई।

मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में दोपहर को सामान्य कामकाज चल रहा था। ऑफिस में 4 कर्मचारी थे और कुछ ऐसे लोग जो गोल्ड लोन के काम से वहां आए थे। इसी समय एक दाढ़ी वाला अधेड़ आदमी एक युवक के साथ ऑफिस के सामने कार से उतरे, फिर सीढ़ियां चढ़कर अंदर दफ्तर में दाखिल हुए। अचानक उसमें से एक बदमाश ने रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू कर दिया। दोनों ने वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों को चुप रहने और सारा कैश और सोना एक बैग में भरने की धमकी दी।

दोनों ने एक महिला से चैन भी छीनी और कमलेश नाम के एक कर्मचारी पर हमला भी किया। ये चल रही रहा था कि इस दौरान एक कर्मचारी ने मौके देखकर इमरजेंसी अलार्म बजा दिया। यह अलार्म कंपनी के केरल हेडक्वार्टर में बजा। केरल मुख्यालय ने एसपी दुर्ग को जानकारी दी। सूचना दुर्ग पुलिस को भी दी गई। पुलिस स्टेशन पास ही होने के कारण तुरंत टीम गोल्ड लोन के दफ्तर पहुंच गई। इस समय तक दोनों लुटेरों को समझ में आ गया था कि कुछ गड़बड़ है, लिहाजा वे जो सामान हाथ लगा उसे लेकर भागने लगे।

तब तक वहां पहुंची पुलिस ने दफ्तर के गेट के बाहर ही कर्मचारियों की मदद से अधेड़ बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए लुटेरे के पास से लूटे हुए पैसों से भरा बैग और हथियार बरामद किया। वहीं जिस कार से बदमाश आए थे वो भी बरामद कर ली गई है।

मौके पर भारी पुलिस व आम लोगों मौजूद रहे।

दुर्ग एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में दो हथियार बंद बदमाश लूट की नियत से धावा बोला था। आरोपी भागने की फिराक में थे, इसी दौरान उनको पकड़ा गया है। इस दौरान एक आरोपी मौके से भाग निकला है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। पकड़े गए आरोपी से भी पूछताछ जारी है। आरोपी से हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

Exit mobile version