Site icon

CG : जुए फड़ पर पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार …

CG : जुए फड़ पर पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार …

CG : जुए फड़ पर पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने बीते रात्रि जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा बॉर्डर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर संचालित जुए के 5 फड़ पर दबिश देकर 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने एवं खिलाने के लिए पहुंचे एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA तथा एक ऑल्टो कार सहित लगभग ₹90 लाख मूल्य की संपत्ति, जुआ फड़ से ₹57,140 नगद तथा 5 गैस लाइट जब्त की गई हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए जुआरी घरघोड़ा, तमनार, डभरा एवं जैजैपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो धसकामुड़ा बस्ती के छोर पर एकत्र होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। इस मामले में छाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग पाँच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। छाल पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान और थाना छाल के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

Exit mobile version