Site icon

राजनांदगांव : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने 26 को बैठक…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव| भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए नगर कोसरिया यादव समाज के द्वारा 26 जुलाई को बैठक रखी गई है। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि बैठक रविवार को दोपहर 2:30 बजे सामुदायिक भवन क्लब चौक बजरंगबली मंदिर के पास बसंतपुर में रखी गई है।

महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा, झांकी निकालने, साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के प्रमुखों द्वारा चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बैठक में समाज के संरक्षक, पदाधिकारी, वरिष्ठ, युवा मंडल, महिला मंडल, गौटिया, वार्ड अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version