रायपुर। आज दक्षिण विधायक सुनील सोनी , नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे एवं आयुक्त संबित मिश्रा एवं नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड कमांक 44 के क्षेत्र अंतर्गत गोलबाजार पेटी लाईन में बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने 15 दुकानों के सामने नाली पर बनाये गये।
अवैध पाटो को अभियान चलाकर स्थल पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, उपअभियंता नगर निवेश हिमांशु चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में तोडने की कार्यवाही की। अवैध पाटो को तोडकर सफाई की बाधा दूर की गई एवं नाली की सफाई करवाकर गंदे पानी का निकास सुगम बनाने की व्यवस्था की गई और जलभराव की समस्या को जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दूर किया गया।

