Site icon

राजनांदगांव : डीपीएस की दो बालिका टीमें फाइनल में पहुंचीं…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव ने सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बालिका अंडर-17 और बालक अंडर-14 टीम लगातार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। डीपीएस की प्राचार्या ने बताया कि अंडर-14 बालिका टीम ने अपने पहले मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर को 29-2 और दूसरे मैच में डीपीएस बिलासपुर को 29-4 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

टीम ने दोनों मैचों में प्रतिद्वंद्वी टीमों को एकतरफा अंदाज में मात दी। अंडर-19 बालिका टीम ने दिव्या आर्य पब्लिक स्कूल आसनसोल को 43-4 से हराया। इसके बाद ओडीएम इंटरनेशनल स्कूल दुर्गापुर से वॉकओवर मिला। अगले मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल आसनसोल को 43-7 से पराजित कर टीम फाइनल में पहुंच गई। बालिका अंडर-17 टीम ने विक्षासन जैन विद्यापीठ दुर्ग को 55-0 और होलीक्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर को 34-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालक अंडर-14 टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल आसनसो को 25-4 तथा विक्षासन जैन विद्यापीठ दुर्ग को हराया।

Exit mobile version