Site icon

राजनांदगांव : दिव्यांग व मूकबधिर युवती से दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती हुई…

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

डोंगरगांव , डोंगरगांव इलाके में दिव्यांग व ​मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म से युवती सात माह की गर्भवती हो गई है। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने डोंगरगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवती की परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पेट दर्द होने के बाद वे अपनी दिव्यांग बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। युवती मूक​बधिकर भी हैं। जिसकी वजह से वह स्पष्ट रुप से आरोपी के बारे में नहीं बता पा रही थी। पुलिस पी​िड़ता को सीआरसी सेंटर लेकर पहुंची।

जहां पी​िड़ता से साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट ने पूछताछ की। जिसमें युवती ने आरोपी कमल नारायण साहू (24) द्वारा अनाचार करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पी​िड़ता के माता-पिता काम पर चले जाते थे। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे अनाचार किया है।

Exit mobile version