Site icon

154 दिन बाद कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, बीते 24 घंटे में 25,166 नए केस, 437 लोगों की मौत

154 दिन बाद कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, बीते 24 घंटे में 25,166 नए केस, 437 लोगों की मौत

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पांच महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 437 लोगों की मौत हुई है। 36 हजार 830 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि, देश में अभी 3 लाख 69, 846 सक्रिय मामले हैं जो बीते 146 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है।  वहीं, रिकवरी रेट में  लगातार सुधरा हो रहा है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.51% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। देश में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

Exit mobile version