Site icon

CG : जिला शिक्षा विभाग ने 5 कर्मचारियों को दोहरी जिम्मेदारी दी …

CG: Another murder incident in Mandir

पेंड्रा। लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर विजय दयाराम के के अनुमोदन से पांच कर्मचारियों को उनके मूल संस्था के कार्य के साथ साथ कलेक्टर एवं तहसील कार्यालय का भी कार्य संपादित करने आदेश जारी किया गया है। जारी अलग अलग आदेश के अनुसार शारदा रोहिणी सहायक ग्रेड तीन को शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय पकरिया के लिए कार्यमुक्त किया गया था। रोहणी अपने मूल कार्य के साथ-साथ कलेक्टर कार्यलय की कार्य संपादित करेंगे। पुरेंद्र कुमार खुसरो सहायक ग्रेड तीन को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरदर्री के लिए कार्य मुक्त किया गया था।

खुसरो अपने मूल कार्य के साथ साथ तहसील कार्यालय मरवाही का भी कार्य संपादित करेंगे। श्री महेंद्र सिंह आर्मो सहायक ग्रेड दो को शासकीय गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रारोड के लिए कार्यमुक्त किया गया था। आर्मो अपने मूल कार्य के साथ साथ कलेक्टर कार्यालय का भी कार्य संपादित करेंगे। अविनाश डे सहायक ग्रेड दो को कार्यलय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा के लिए कार्यमुक्त किया गया था। डे अपने मूल कार्य के साथ साथ जिला निर्वाचन कार्यालय का भी कार्य संपादित करेंगे। इसी तरह से दीपेश नवरत्न सहायक ग्रेड दो को हाई स्कूल धोबहर के लिए कार्यमुक्त किया गया था। नवरत्न अपने मूल कार्य के साथ साथ कलेक्टर कार्यलय का भी कार्य संपादित करेंगे।

Exit mobile version