Site icon

राजनांदगांव : अभिभावकों से सुझाव लेकर के जिला क्रिकेट टीम की तैयारी तेज की जाएगी…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने रविवार को दिग्विजय स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के अभिभावकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अभिभावकों से सुझाव लिए और उन्हें अमल में लाने का भरोसा दिलाया।

बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशिक्षकों की कार्यशैली की सराहना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी और सचिव योगेश बागड़ी ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न आयु वर्ग के करीब 130 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को निशुल्क विशेष गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि इस वर्ष चल रहे विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए जिले की मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम तैयार की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष घनश्याम लाल, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, वरिष्ठ सदस्य सीएम मौरवी, महिला प्रशिक्षक जयश्री साहू, मैदान संचालक सुजीत द्विवेदी तथा प्रशिक्षक हिमांशु यादव, विवेक तिवारी, हिमांशु झा और विप्लव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

सकारात्मक बदलाव आया है: बैठक में अभिभावकों ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से बच्चों की खेल क्षमता के साथ-साथ अनुशासन और जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए।

Exit mobile version