Site icon

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर में एंटी रेबीज वैक्सीन समुचित मात्रा में उपलब्ध

final-logo-copy.web

स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर संचालन जारी
बालोद, बालोद विकासखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर संचालन किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर के प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य हित को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक दवाइयों और टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Exit mobile version