Site icon

राजनांदगांव : ‍कारगिल दिवस पर जवानों के शौर्य साहस व बलिदान को किया नमन…

final-logo-copy.web

डोंगरगढ़ , शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के द्वारा 27वें कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नवाज खान भी समारोह में सम्मिलित होकर कारगिल के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान पर पूर्व सैनिक ने सैनिक व पुलिस सेवा में चयनित प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कारगिल शहीदों के परिजनों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके त्याग और बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इसके बाद कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाइक रैली को तिरंगा ध्वज दिखाकर रवाना किया। उपस्थित युवाओं से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं देशसेवा की भावना को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया।

Exit mobile version