Site icon

CG : एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग ….

CG: Another murder incident in Mandir

अम्बिकापुर। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 28 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 तक चलेगी। काउंसलिंग का समय सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची, काउंसलिंग केंद्र और अन्य विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में विद्यालय आवंटित नहीं हो सका था, वे पूर्व सूची में दर्शाए गए विद्यालय में उपस्थित होकर अनुलग्नक-3 प्राप्त कर सकते हैं। इसके पश्चात् वे 28 जुलाई से 1 अगस्त तक होने वाली इस काउंसलिंग में सीधे भाग ले सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अलग से सूची जारी नहीं की जाएगी।विस्तृत और अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थियों व अभिभावकों को नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version