Site icon

CG : भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चांपा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु 30 जुलाई तक आवेदन …

CG: Another murder incident in Mandir

जांजगीर-चांपा, । छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग संचालनालय (हाथकरघा), रायपुर के अंतर्गत संचालित भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चाम्पा एवं बरगढ़ (उड़ीसा) में जुलाई 2026 सत्र से प्रारंभ होने वाले डिप्लोमा इन हैण्डलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

  प्राचार्य भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान ने बताया कि संस्थान में प्रथम सेमेस्टर में 30 सीटों तथा लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर में 27 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को 15 से 23 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 17 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। लेटरल एंट्री के तहत सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए गणित, भौतिकी एवं रसायन विषय सहित 12वीं उत्तीर्ण, अथवा वस्त्र प्रौद्योगिकी विषय सहित 12वीं, अथवा 10वीं के साथ 2 वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण, अथवा 12वीं के साथ 2 वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 17 से 25 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 17 से 27 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट  www.iihtchampa.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी स्वप्रमाणित आवेदन पत्र डाक, ई-मेल   iihtchampacg@gmail.com  अथवा स्वयं उपस्थित होकर 30 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक प्राचार्य, भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, मड़वा प्लांट रोड, लछनपुर चौक, चाम्पा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) पिन-495669 के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
Exit mobile version